
PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया के ककोर में जन जागरण समिति ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित 93वां ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अरसला नॉज को सौंपा। ज्ञापन में एक्ट के तहत दर्ज फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराने और ऐसे मामलों में दी गई सरकारी धनराशि की वसूली की मांग की गई है।समिति के संयोजक महेश पांडे ने कहा कि जब तक एससी-एसटी एक्ट में दुरुपयोग रोकने के लिए संशोधन नहीं किया जाता, तब तक हर महीने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाता रहेगा।इसके साथ ही समिति ने प्रधानमंत्री को संबोधित 43वां ज्ञापन भी सौंपा। इसमें प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवतियों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष निर्धारित करने और प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य किए जाने की मांग उठाई गई।ज्ञापन सौंपने के दौरान महेश पांडे, प्रवीण पालीवाल, अंबर पांडे, मिलन चौबे, श्याम बाबू शर्मा, भानु प्रकाश केवट, गिरीश तिवारी, सर्वेश कुमार दीक्षित, दिनेंद्र नाथ, ओमजी पांडे, शिवम पांडे, अरुण पांडे एडवोकेट, नाथूराम तिवारी और सुरेश कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।