
PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया के लोधीयान मोहल्ले निवासी सफाईकर्मी गौरव कुमार की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। चिरैयापुर गांव में टैंक की सफाई का काम कर बाइक से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।गौरव कुमार पेशे से सफाईकर्मी थे और अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी अकेले संभाल रहे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें एक नवजात शिशु भी शामिल है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।