news-details

पांच ग्राम गांजे के साथ एक  युवक गिरफ्तार

You can share this post!


अमेठी।  शुक्रवार को नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने पांच ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रैनिया स्थित नन्दलाल का पुरवा निवासी धर्मेन्द्र वर्मा (38) पुत्र राम आसरे वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी स्वेताभ भास्कर के नेतृत्व में संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 198/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजय गिरि, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह और कांस्टेबल दीपेन्द्र सिंह शामिल रहे।