news-details

पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पांच साल में निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब एक लाख रुपये निवेश कराने और अवधि पूरी होने के बाद भुगतान न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रियल एस्टेट कंपनी YACL India Real Estate Ltd. Co. से जुड़े लोगों पर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कल्याणपुर थाने में तहरीर दी।पीड़ित के मुताबिक, कंपनी की ओर से जमीन में निवेश की आकर्षक योजना बताई गई थी। पांच वर्ष के लिए रकम जमा करने पर निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद मूलधन दोगुना लौटाने का भरोसा दिया गया। इस पर उसने करीब एक लाख रुपये निवेश किए। पांच साल की अवधि पूरी होने के बाद जब उसने रकम वापस मांगी तो कंपनी से जुड़े लोग लगातार टालमटोल करते रहे।पीड़ित का आरोप है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। तहरीर में उसने करीब दो लाख रुपये की रकम फंसे होने की बात कही है। उसने कंपनी से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच, रकम वापस दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। निवेश से जुड़े दस्तावेज, बैंक लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।