
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। पांचवीं मोहर्रम के अवसर पर रविवार रात शहर में शिया और सुन्नी समुदाय ने अलग-अलग जुलूस निकाले। शिया समुदाय का जुलूस खैराबाद स्थित इमामबाड़ा हकीम जन्नू साहब से शुरू हुआ, जबकि सुन्नी समुदाय का जुलूस डिहवा मोहल्ले से निकाला गया।शिया जुलूस में अंजुमन गुनचए मजलूमिया ने नौहा-मातम कर कर्बला के शहीदों को याद किया। इस दौरान इमाम-ए-हुसैन का ताबूत बरामद किया गया, जिसकी लोगों ने जियारत की।जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए इमामबाड़ा मीर वाहिद अली पहुंचा, जहां मजलिस का आयोजन हुआ। इसके बाद जुलूस खैराबाद में समाप्त हुआ।वहीं सुन्नी समुदाय का जुलूस राहुल चौराहा, चौक और जीएन रोड होते हुए डाकखाना चौराहे पर समाप्त हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।