news-details

पीडब्ल्यूडी कर्मचारी से मारपीट में तीन गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कर्मचारी से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 27 जून को गेस्ट हाउस कर्मचारी से वीआईपी सूट खोलने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने कर्मचारी से अभद्रता और मारपीट की थी। मामले में केस दर्ज कर जांच के बाद पुलिस ने समन उर्फ अमन निषाद, आलोक यादव और दिलशाद अहमद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की हैं। मामले की जांच जारी है।