
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड परिसर में इंजीनियर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम महासंघ के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर आरके दत्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर भी आयोजित किया गया। इस दौरान इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया और आरके दत्ता के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में दोनों अभियंताओं के जीवन और कार्यों पर चर्चा की गई। इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान पर विशेष प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संयोजन मंडल अध्यक्ष इंजीनियर हरिनाथ यादव और इंजीनियर अनिल वर्मा ने किया। अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र, आरके गुप्ता, हीरामणि पटेल, फूल सिंह, आरके गौतम, बालकराम गौतम, शिवा खानम, अशोक यादव और पतिराम सहित अन्य मौजूद रहे।