
pardarshi vikas news kanpur
रात 8:30 बजे Narendra Modi के राष्ट्र के नाम संदेश को Bharatiya Janata Party कानपुर उत्तर ने सभी वार्डों में सामूहिक रूप से सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस, सपा और टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि नारी शक्ति उनके “पाप” को माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोककर महिलाओं की प्रगति में बाधा डाली और परिवारवाद बचाने की कोशिश की पीएम ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और इसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने बिल पास न होने पर नारी शक्ति से माफी भी मांगी और भरोसा दिलाया कि आधी आबादी को उसका हक दिलाने का संकल्प जारी रहेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटियार, सलीम बिश्नोई, सुरेंद्र मैथानी, अनूप अवस्थी, अनुराग शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।