news-details

पीएम मोदी का फ्रांस दौरा: मैक्रों से अहम बैठक, 12 समझौतों पर नजर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचने पर पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और एक बच्चे को गोद में उठाकर दुलार किया। इस दौरान कई महिलाओं ने उनके प्रति सम्मान जताते हुए उनके हाथ को माथे से लगाया। इसके बाद पीएम मोदी ने होटल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।आज दोपहर प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में रक्षा, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी सहित करीब 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार, भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित डील पर भी बातचीत अहम मानी जा रही है। भारत की ओर से इन विमानों में स्वदेशी हथियार प्रणाली जोड़ने और सोर्स कोड एक्सेस की मांग उठ सकती है। हालांकि इस डील पर अंतिम निर्णय कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।प्रधानमंत्री का यह 6 दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया दौरा 18 जून तक चलेगा, जिसमें वे G7 समिट सहित कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस यात्रा को भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।