news-details

पीएम मोदी की मंत्रिपरिषद बैठक: ‘विकसित भारत 2047’ पर जोर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार रात दिल्ली के सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जो करीब साढ़े चार घंटे चली। बैठक में सरकार के कामकाज, मंत्रालयों के प्रदर्शन और आगे की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।पीएम मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का लक्ष्य और संकल्प है। उन्होंने मंत्रियों से फाइलों में देरी से बचने, काम की गति बढ़ाने और सुधारों पर अधिक ध्यान देने की बात कही। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि मंत्री जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और 12 वर्षों के कार्यों की जानकारी दें।बैठक में कई प्रमुख मंत्रालयों ने अपने कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया, जबकि कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रालयों को सुधार के निर्देश दिए गए। कैबिनेट सचिव और नीति आयोग ने भी प्रेजेंटेशन दिया। चर्चा में पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट जैसे वैश्विक तनावों का आर्थिक प्रभाव भी शामिल रहा, जिस पर सरकार ने नागरिकों पर असर कम करने के उपायों पर जोर दिया।