news-details

पीएन पाठक के नेतृत्व में गोरखपुर रवाना हुए हजारों भाजपाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कसया, कुशीनगर।

कुशीनगर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बुधवार को उस समय देखने लायक रहा, जब विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरा माहौल भाजपा के झंडों, नारों और कार्यकर्ताओं के जोश से सराबोर नजर आया। करीब डेढ़ दर्जन बसों और सैकड़ों निजी वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ता गोरखपुर पहुंचे।गोरखपुर में आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विनोद तावड़े सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर गोलघर स्थित काली मंदिर के निकट सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। यहां माल्यार्पण के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।इस अवसर पर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि जनता का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि उसे अराजकता नहीं, बल्कि विकास चाहिए। जनता भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, सेवा, स्थिरता और विकास के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।विधायक ने कहा कि कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों की सहभागिता पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण और समर्थन का प्रमाण है। उन्होंने पदयात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया।गोरखपुर की इस पदयात्रा में कुशीनगर से पहुंची बड़ी भागीदारी ने भाजपा के संगठनात्मक उत्साह और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को प्रमुखता से प्रदर्शित किया।