
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार से जिले के 12 केंद्रों पर शुरू होगी। तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा में कुल 28,512 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक पाली में करीब 4,752 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।एसपी सरवणन टी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, सर्विलांस टीमों, एसटीएफ और खुफिया विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जाएगी।