
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। पुलिस लाइन हमीरपुर में गुरुवार को गरिमामय सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक एलआईयू कुंवर बहादुर सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मी के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जो विभाग के लिए प्रेरणादायक है।समारोह में उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।