news-details

पुलिस मुठभेड़ में 3 लुटेरे गिरफ्तार, ठेला संचालक से लूट का खुलासा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Jhansi

पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने 3 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-2 के सामने गन्ने के रस के ठेला संचालक से पिस्टल तानकर 16 हजार रुपए लूटे थे। घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाइक से झांसी आ रहे हैं। इस पर नवाबाद थाना पुलिस ने सुबह करीब 4:15 बजे बसेरा फार्म के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस और लूटे गए 7800 रुपए बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सौरभ समाधिया (23), बलराम यादव (21) और कपिल यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि लूट की रकम आपस में बांटकर खर्च कर दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।