
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तीन अन्य साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 24,500 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।यह घटना 7 मई को कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई लूट से जुड़ी है, जिसमें माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 32,000 रुपये तमंचे के बल पर लूटे गए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की।बीती रात बदमाशों के एकत्र होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, जहां बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।