
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हरिओम यादव उर्फ ‘बोतल बाबा’ इन दिनों चर्चा में है। आरोप है कि एक महिला अनुयायी का बंद कमरे में इलाज करने के दौरान उसके साथ गलत हरकत की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, बाबा के कई अनुयायी अब भी उस पर विश्वास जताते हैं और उसे चमत्कारी बताते हैं। करीब 10 साल पहले तक हरिओम यादव कानपुर देहात की तहसील में आय और जाति प्रमाणपत्र बनवाने का काम करता था। इसके बाद उसने भगवा कपड़े पहनकर लोगों के बीच जाना शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार, उसने दावा किया कि सपने में काली माता ने उसे लोगों की सेवा करने का आदेश दिया है।इसके बाद गांव में काली माता का मंदिर बनवाया गया और हरिओम ने खुद को ‘हरि धाम सरकार’ कहलाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे आसपास के गांवों में उसका दरबार लगने लगा। वह पानी की बोतल पर फूंक मारकर उसे ‘अमृत’ बताता था और दावा करता था कि इसे पीने से बीमारियां ठीक हो जाएंगी।हरिओम के आश्रम में आने वाले लोगों के अनुसार, वह कई तरह से इलाज करने का दावा करता था। इनमें बोतल के पानी को पवित्र बताना, फूंक मारकर दर्द दूर करने का दावा करना और गर्भवती महिलाओं को फल देकर संतान से जुड़े दावे करना शामिल था।धीरे-धीरे दूर-दराज के इलाकों से भी लोग उसके पास आने लगे। उसने गांव में बड़ा आश्रम बनवाया, जहां सप्ताह में दो दिन दरबार लगाया जाता था। यहां भक्तों से रसीद कटवाकर पूजा सामग्री और पानी की बोतल लेने की व्यवस्था थी।आश्रम में हर मंगलवार और शनिवार को कार्यक्रम होते थे। इस दौरान हरिओम कभी विशेष पोशाक में तो कभी साधारण कपड़ों में बैठता था। उसके समर्थक उसे धार्मिक शक्ति वाला व्यक्ति मानते थे, जबकि गांव के कई लोग उसके दावों पर सवाल उठाते रहे।उसके आश्रम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए, जिनमें वह दर्द दूर करने और चमत्कार करने जैसे दावे करता नजर आता है।पुलिस के अनुसार, एक महिला ने आरोप लगाया कि हरिओम ने झाड़-फूंक के नाम पर उसे कमरे में बुलाया और उसके साथ गलत व्यवहार किया। महिला ने विरोध किया तो उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया बताकर मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया।महिला की शिकायत पर पुलिस ने हरिओम यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने हरिओम और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
बाबा ने आरोपों को बताया गलत
हरिओम यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
बोतल बाबा के ‘इलाज’ के तीन अनोखे दावे