
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। वाराणसी के डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने कोलकाता में आयोजित ‘1st Indian International Open Darts Championship 2026’ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 10 से 12 सितंबर तक कोलकाता के द ललित ग्रेट ईस्टर्न में आयोजित प्रतियोगिता ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन (AIDA) और वर्ल्ड डार्ट्स फेडरेशन (WDF) के तत्वावधान में हुई।प्रतियोगिता में पारा व्हीलचेयर पुरुष वर्ग में डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आयोजन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। इसी प्रतियोगिता के अंडर-18 यूथ बालिका वर्ग में मन्नानत अली अंसारी ने भी स्वर्ण पदक जीता।ऑल इंडिया डार्ट्स संघ के सचिव प्रशांत साह ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 2027 में होने वाले पैरा वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा फरवरी 2027 में इंग्लैंड में प्रस्तावित कॉमनवेल्थ डार्ट्स प्रतियोगिता में भी भारतीय टीम की भागीदारी होगी।आयोजकों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भी भारतीय दल डार्ट्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। प्रतियोगिता के जरिए डार्ट्स खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।