
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया । रविवार को पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया जिसमें महिला थाना ककोर मे 45 फाइलें दायर की गई। जिनमें 09 परिवार जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे। एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे। जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था। जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हशी-खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहें।