news-details

प्राकृतिक खेती कार्यशाला में किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लॉक स्थित भूसेरा गांव के एक गेस्ट हाउस में डॉ. युवराज सिंह के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में कानपुर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उपायों और कृषि लागत कम करने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। इस दौरान डॉ. जी.एस. प्रकाश प्रौद्योगिकी, डॉ. सुनील, डॉ. ज्ञानेंद्र परिहार, डॉ. युवराज सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने किसानों से मिट्टी की जांच कराने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने का आह्वान करते हुए कहा कि विशेषज्ञ वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन क्षेत्र के किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा।कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार आता है। उन्होंने मिट्टी में मौजूद 17 आवश्यक पोषक तत्वों की जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला। किसानों को यह भी बताया गया कि 5 जून से 21 जून तक देश के 75 जिलों में प्राकृतिक खेती अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। फर्रुखाबाद भी इस अभियान में शामिल जिलों में से एक है। कार्यक्रम के अंत में वैज्ञानिकों ने किसानों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यशाला में भाग लेकर जानकारी प्राप्त की।