
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में प्रेमिका को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मऊदरवाजा थाने के पास बहादुरगंज में गुरुवार देर रात हुई थी, जब आरोपी ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी थी।पुलिस ने आरोपी विशाल कश्यप को चिलसरा रोड पर आमिलपुर तिराहा से गिरफ्तार किया और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि आरोपी कटरी की ओर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका से पहले फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन बाद में उसने बात करना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज होकर वह गुस्से में उसके घर पहुंचा और गोली चला दी।आरोपी के अनुसार, गोली गलती से प्रेमिका के पैर में लग गई। घायल युवती का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।