news-details

पुरानी रंजिश में ग्रामीण से मारपीट, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के उजरामऊ गांव में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। घटना में 35 वर्षीय श्यामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, श्यामवीर मजदूरी करता है और घटना के समय अपने घर के बाहर लेटा हुआ था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोग वहां पहुंचे और उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल श्यामवीर को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. प्रमीत राजपूत ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत राजेपुर थाने में दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।