news-details

पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर काशी-गोवर्धन में उमड़ा आस्था का सैलाब

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर रविवार को वाराणसी और गोवर्धन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। काशी के दशाश्वमेध, अस्सी, मणिकर्णिका और पंचगंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लगी रही, जबकि श्रद्धालुओं ने माता अन्नपूर्णा और संकटमोचन मंदिर में भी दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जल पुलिस, एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी की टीमें तैनात रहीं तथा घाटों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई। वहीं, गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक भक्तों ने 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गया और गोवर्धन पहुंचने वाले मार्गों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर स्नान, दान, जप-तप और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व है, जिसके चलते दोनों धार्मिक नगरियों में दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।