
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) पर प्रोत्साहन राशि समाप्त करने और सख्त खरीद नीति के विरोध में राइस मिलर्स ने नाराजगी जताई है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला के अनुसार, पिछले वर्ष इस अवधि तक 25,339 किसानों से 1.53 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था, जबकि इस बार 6,300 किसानों से केवल 35 हजार मीट्रिक टन खरीद हुई है। उन्होंने कम से कम 100 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने और रिकवरी में छूट बढ़ाने की मांग की। मांगें नहीं मानी गईं तो सरकारी धान खरीद और सीएमआर कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी।