news-details

पूर्व डीआईजी हरीश कुमार की छठी पुस्तक का विमोचन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। रविवार को शहर स्थित जालौन रोड समीप रंग महल रिसॉर्ट में पूर्व डीआईजी हरीश कुमार के नेतृत्व में उनके द्वारा लिखित पुस्तक उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम और इटावा के विमोचन को लेकर एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष भाजपा औरैया ने की तथा संचालन डा. कुश चतुर्वेदी और राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद एवं जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा औरैया ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असीम अरूण समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार थे तो वहीं विशिष्ट अतिथि लाखन सिंह राजपूत पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार थे। . कार्यक्रम प्रारंभ से पहले सभी लोगों द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात के 135वें एपीसोड को एलईडी के माध्यम से देखा तथा सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया तथा सरस्वती वंदना गीता चतुर्वेदी प्रधानाचार्या द्वारा प्रस्तुत की गई।‌ तत्पश्चात, मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण,अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य अतिथि द्वारा पूर्व डीआईजी हरीश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम और इटावा का विमोचन किया गया।‌ कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों में सम्मिलित अरूण कुमार त्रिपाठी स्व पुत्र स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) गुरु नारायण त्रिपाठी, श्रीमति बिट्टी देवी स्व पत्नी माधव प्रसाद द्विवेदी,वीरेंद्र त्रिपाठी स्व पुत्र जय नरायन तिवारी, सुधीर तिवारी, पौत्र स्व राजाराम तिवारी, पदम नारायण यादव पौत्र दीनदयाल यादव, प्रेम शंकर राजपूत, शोभित कुमार त्रिपाठी पौत्र राजाराम तिवारी, धीरे तिवारी पौत्र जय नारायण तिवारी, अनिरुद्ध सिंह, कृष्ण चन्द्र गोयल पौत्र स्व गंगाराम गोयल को भी माल्यार्पण, अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और एक पुस्तक देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने पूर्व डीआईजी द्वारा लिखित पुस्तक को नियोजन के बाद अपने संबोधन में कहा कि यह पुस्तक निश्चित रूप से लेखक द्वारा बहुत ही मैहनत और सारगर्भित तथ्यों पर आधारित लिखी गई है।