
पारदर्शी विकास न्यूज़ ललितपुर। नगर पालिका परिषद की तत्कालीन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व.श्रीमती सरला जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को नगर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, नगरवासियों तथा पालिका परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जनसेवा के कार्यों को स्मरण किया। शुरुआत सदर कोतवाली के सामने स्थित रैन बसेरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा से हुई। यहां सुबह 10 बजे श्री सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने सहभागिता की। तदोपरांत दैलवारा स्थित कान्हा गौवंश आश्रय स्थल में गौ-पूजन कार्यक्रम नपाध्यक्ष सोनाली जैन, विवेक जैन, मुन्नालाल जैन एवं उनके परिजनों ने गौवंश पूजन व पौधरोपण के साथ किया। शाम को पनारी स्थित मदर टेरेसा होम में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा की गई। इसके पश्चात जिला अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा सेवा संघ में भोजन वितरण किया। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहरलाल, विधायक रामरतन कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र, पूर्व विधायक पूरन सिंह बुन्देला, चन्द्रभूषण सिंह बुन्देला गुडडू राजा, महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, प्रदीप चौबे, जगदीश लोधी, हरीराम निरंजन, अजय पटैरिया, बब्बू राजा, पूर्व नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, गौरव, अमरसिंह गौर, लक्ष्मी, रूचिका, रजनी साहू, रजनी अहिरवार, मानविंदर कौर, गौरव चौधरी, धर्मेन्द्र पाठक, अनिल अंचल, प्रदीप खैरा, डा.अक्षय टडैया, कैलाश नारायण डियोडिया, विलास पटैरिया, मनमोहन जडिय़ा, हरीश कपूर टीटू, अज्जू बाबा, नीतेश संज्ञा, वीरेन्द्र सिंह, डा.एस.पी.पाठक, डा.पवन सूद, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, पवन सिंह, गजेन्द्र सिंह, विकास श्रीवास्तव, अविनाश जैन, राजेन्द्र जैन, काशीनाथ नायक, संतोष तिवारी, अनुराग शैलू, अजय बरया, रोहित जैन, भीष्म प्रताप सिंह, संजीव जैन ममता स्पोर्टस, शालू बुखारिया, पत्रकार अमित लखेरा, सुबोध शर्मा, शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी, अजय सक्सैना, अवतार सिंह लोधी, मज्जू सोनी शानू बाबा समेत सभी पार्षदों, नपा अधिकारियों व कर्मचारियों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने स्व. सरला जैन को श्रद्धासुमन अर्पित किये।