
PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री एवं औरैया के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर का जनपद में प्रथम आगमन गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। जिले की सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाओं तथा पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया।स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरचंद राठौर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे और जिला मंत्री विमल दुबे ने स्वागत की अगुवाई की। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।मंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिले की सीमा पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता काफी पहले से मौजूद रहे। स्वागत के दौरान "भारत माता की जय" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रभारी मंत्री के प्रथम आगमन से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। स्वागत समारोह पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।