
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
PARDARSHI VIKASH NEWS वृन्दावन। रामताल रोड़ स्थित गणेश सिटी सोसायटी के श्रीराधा नील माधव जू मन्दिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के अंतर्गत व्यास पीठ से ठाकुर श्रीराधा रमण मंदिर के सेवाधिकारी आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को भगवान के चौबीस अवतारों, समुद्र मंथन, भक्त प्रह्लाद प्रसंग, ध्रुव चरित्र, विदुर प्रसंग, सती चरित्र और नरसिंह अवतार की कथा श्रवण कराई।व्यासपीठाधीन श्रद्धेय आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा जीवन के साथ-साथ मृत्यु को भी सुखद और आनंदमय बना देती है। इसका श्रवण, वाचन व अध्ययन करने से व्यक्ति पाप मुक्त होकर प्रभु की भक्ति को प्राप्त करता है।उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित 18वां पुराण श्रीमद्भागवत साक्षात कल्पवृक्ष के समान है।इसका आश्रय लेने वाले व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं निश्चित ही पूर्ण होती हैं।इसीलिए प्रत्येक जीव को अपने जीवन में एक बार श्रीमद्भागवत की कथा अवश्य श्रवण करनी चाहिए।कार्यक्रम में पधारे चतु:संप्रदाय के श्रीमहंत बाबा फूलडोल बिहारीदास महाराज एवं भागवत भास्कर कृष्ण चंद्र शास्त्री (ठाकुरजी) महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्रीमद्भागवत ग्रंथ व व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया।इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान प्रणव अवस्थी (नई दिल्ली), बाल कृष्ण शर्मा, धानवी गोस्वामी, राजकुमार शर्मा, मनीषा गोस्वामी, समीक्षा गोस्वामी, विदुषी गोस्वामी, गोपाल खंडेलवाल, बाल कृष्ण,अजय शर्मा,शैफाली शर्मा, अभिजीत शर्मा, शर्मिला शर्मा, मिक्की शर्मा, मोहन श्याम, जॉय गोस्वामी, अब्बू गोस्वामी, प्रमोद शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
