
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। गल्ला व्यापार मंडल एसोसिएशन ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर गल्ला मंडी की समस्याओं के समाधान की मांग की है।व्यापारियों ने मंडी में पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंप लगाने, सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और अतिरिक्त गोदामों के निर्माण की मांग उठाई। इसके अलावा पार्कों के सुंदरीकरण और किसानों व व्यापारियों के लिए कैंटीन संचालित करने की भी मांग की गई।एसोसिएशन अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया।