news-details

प्रदेशभर में भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों-ईदगाहों में अदा हुई नमाज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बकरीद के मौके पर प्रदेशभर में ईदगाहों और मस्जिदों में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर भीड़ अधिक होने के कारण दो शिफ्टों में नमाज अदा कराई गई। आगरा के ताजमहल परिसर में नाइजीरिया से आए पर्यटकों ने भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।कानपुर, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, झांसी और गोरखपुर समेत कई शहरों में मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। कानपुर की बड़ी ईदगाह बेनाझावर में करीब एक लाख नमाजियों ने नमाज अदा की, जबकि मेरठ की 347 मस्जिदों और 29 ईदगाहों में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हुई।बकरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कई जिलों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी की गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल डिफेंस की टीमें भी तैनात रहीं। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।