
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। परसांवा गांव में प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे अभिषेक प्रजापति ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार के सदस्यों पर धमकी देने और मारपीट का आरोप लगाया। अभिषेक के मुताबिक वह चुनाव की तैयारी के तहत ग्रामीणों से संपर्क कर रहे थे। इसी दौरान विधायक की बेटी और भतीजे अरुण प्रजापति पर फोन पर धमकी देने और बाद में घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया।रविवार को अभिषेक ने थाने में शिकायत देकर मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया के जरिए न्याय की गुहार लगाई। वहीं अरुण प्रजापति ने आरोपों को निराधार बताते हुए किसी तरह की धमकी देने से इनकार किया। कोतवाल ने बताया कि अभिषेक का प्रार्थना पत्र मिला था। जांच के दौरान दोनों पक्षों में समझौता हो गया।