
PARDARSHI VIKASH NEWS केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर वरिष्ठ पत्रकार और द टेलीग्राफ के पूर्व संपादक आर. राजगोपाल के पासपोर्ट नवीनीकरण मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। बताया गया है कि मतदाता सूची से नाम हटने के बाद पुलिस की नकारात्मक सत्यापन रिपोर्ट के कारण उनका पासपोर्ट रिन्यू का आवेदन लंबित है।सतीशन ने सोशल मीडिया पर पत्र साझा करते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ अपील की प्रक्रिया जारी है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट के कारण पासपोर्ट नवीनीकरण में देरी हो रही है। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया।आर. राजगोपाल का कहना है कि वे पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से कोलकाता में रह रहे हैं और लंबे समय तक पत्रकारिता करने के साथ द टेलीग्राफ के संपादक भी रहे हैं। इसके बावजूद विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस मामले में सतीशन के हस्तक्षेप का समर्थन किया है। वहीं राजगोपाल का कहना है कि यह सिर्फ उनके पासपोर्ट का मामला नहीं, बल्कि सरकारी एजेंसियों द्वारा मतदाता सूची के आंकड़ों के इस्तेमाल से जुड़ा एक बड़ा सवाल है।