
PARDARSHI VIKASH NEWS तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया है। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ेगा, जिससे सब्जियां, फल, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी संभव है। विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए वैश्विक कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है। मार्च 2024 के बाद पहली बार इस तरह की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सरकार पहले एक्साइज ड्यूटी घटाकर राहत दे चुकी थी, लेकिन अब बढ़ती लागत के कारण कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं।