news-details

पेट्रोल पंप पर देर रात लूट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात सामने आई है। बैटरी रिक्शा से पहुंचे बदमाश नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर चौकीदार के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस के मुताबिक 19 मई की रात करीब एक बजे सिंहपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों ने करीब 8100 रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के दौरान चौकीदार विपिन कुमार के साथ मारपीट की गई।पीड़ित ऋषि यादव की तहरीर पर महिगवां थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।