
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। अवगत कराना है कि 21 मई 2026 को थाना मुस्करा क्षेत्र के ग्राम भैंसाय में मारपीट एवं फायरिंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना मुस्करा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।प्राप्त तहरीर के आधार पर संतोष कुमार पुत्र बालकिशन निवासी भैंसाय की शिकायत पर थाना मुस्करा में मुकदमा अपराध संख्या-100/26 धारा 109/115(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अज्ञात अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अन्य वैधानिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।