news-details

पहली बार अमेठी पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी सुनील सिंह के पहली बार अमेठी आगमन पर गौरीगंज स्थित जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान आयोजित परिचयात्मक बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की बात कही। बैठक में महेश सोनी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।