news-details

पनकी M.I.G. में जलभराव, सड़कें बनीं तालाब

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। लगातार बारिश ने पनकी एमआईजी इलाके की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। एमआईजी रोड पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। नाले और नालियां ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी आसपास के रिहायशी इलाकों में फैल गया।एमआईजी रोड से स्वराज नगर सी-ब्लॉक, बी-ब्लॉक समेत आसपास के मोहल्लों को जोड़ने वाले रास्ते भी जलभराव की चपेट में हैं। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई लोग मजबूरी में पानी के बीच से होकर गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।