news-details

पतारा चौकी और स्कूल में भरा गंदा पानी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पतारा इलाके में तेज बारिश के बाद पुलिस चौकी और कंपोजिट विद्यालय में गंदा पानी भर गया। नालों और तालाबों का बदबूदार पानी परिसर में घुसने से पुलिसकर्मियों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण दोनों परिसरों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।पुलिस चौकी के कमरों में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने और जरूरी कागजात सुरक्षित रखने में दिक्कत हो रही है। पानी के बीच बिच्छू और सांप जैसे जहरीले जीव भी दिखाई देने लगे हैं। इससे पुलिसकर्मियों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, कंपोजिट विद्यालय परिसर में घुटनों तक पानी भरने से बच्चों और शिक्षकों को आने-जाने तथा परिसर में खड़े होने में मुश्किल हो रही है।गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्कूल में पढ़ाई और पुलिस चौकी के रोजमर्रा के कामकाज पर भी जलभराव का असर पड़ रहा है।मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ओम प्रकाश ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को तत्काल पानी निकलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव दूर करने के लिए पंप लगाने और अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा है। तहसीलदार ने बताया कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के स्थायी इंतजाम किए जाएंगे।