
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस में सफर के दौरान निर्मला नाम की महिला ने बेटे को जन्म दिया। वह प्रतापगढ़ के लालगंज आझारा की रहने वाली हैं। ट्रेन में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर मौजूद महिला यात्रियों ने उनकी मदद की। अमेठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद आरपीएफ टीम ने महिला को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मां और नवजात का उपचार किया। डॉ. प्रीति और सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि दोनों की हालत ठीक है। महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।