news-details

राबड़ी देवी ने सुरक्षा लौटाई, राबड़ी आवास पर सियासी तनाव बढ़ा

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार सुबह अपने पटना स्थित आवास से सभी सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया। इसके बाद उनके आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को भी वापस भेज दिया गया। इस कदम के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता राबड़ी आवास पर जुटने लगे हैं।राबड़ी देवी के इस फैसले के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी Y+ श्रेणी की सुरक्षा वापस करने की बात कही है। वहीं राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं से आवास पर पहुंचने की अपील की और इसे सरकार की “बदले की कार्रवाई” बताया।यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब राज्य सरकार ने हाल ही में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा वापस ले ली थी। सरकार का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा समीक्षा के आधार पर लिया गया है।इधर, राबड़ी आवास के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। कुछ कार्यकर्ता वहां डंडे लेकर मौजूद हैं और पहले जहां पुलिस तैनात रहती थी, वहां अब पार्टी समर्थक दिखाई दे रहे हैं।सरकार और विपक्ष के बीच इस पूरे मामले को लेकर बयानबाजी तेज है। जहां राजद इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था नियमों के अनुसार तय की जाती है और किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है।