news-details

रंगदारी और जान से मारने की धमकी का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर भैंसोल निवासी राकेश बाबू ने गांव के तीन लोगों पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने 26 जून की रात उसके घर के पास फायरिंग भी की। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल, डीआईजी, एसपी और थाना अछल्दा को भेजकर मुकदमा दर्ज करने व कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।