news-details

राज्यमंत्री ने किया कैशलेश कार्ड का वितरण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  बांदा। बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से माननीय मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ किया। जिसमें शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं रसोईयों सहित विभाग के साथ अनुबन्धित कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षको द्वारा इसकी माँग कभी नहीं की गयी परन्तु सरकार ने शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुये बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के अधीन कार्यरत शिक्षक एवं अन्य कार्मिकों (लगभग 42 लाख) को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किया है। जिससे उक्त सुविधा का लाभ सम्बन्धित को प्राप्त हो। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा डी0बी0टी0 के माध्यम से प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययूनरत एक करोड़ दस लाख छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में रूपये 200 प्रति छात्र के हिसाब से कुल 4320 करोड़ की धनराशि हस्तांरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त धनराशि का प्रयोग छात्र-छात्राओं के स्कूल बैग, जूता-मोजा, स्वेटर, यूनीफार्म में प्रयोग की जाये इस हेतु शिक्षक छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ संवाद करके पूर्ण करायें। शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविध प्रदान करना सरकार का दायित्व है जिसमें प्रतिवर्ष लगभग रूपये 750000 करोड़ का वहन सरकार द्वारा किया. जायेगा । शिक्षक गुरू दक्षिणा के रूप में छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें। जिससे देश के भविष्य को गढ़ा जा सके। मुख्य मंत्री द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराये जाने के बारे में भी जानकारी साझा की उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 56 लाख विद्यार्थी परीक्षा देते है जिसे नकल विहीन सम्पन्न कराया गया। उक्त परीक्षा को भविष्य में 04 माह में सम्पन्न किये जाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के फलस्वरूप जनपद के रानी दुर्गावति समागार विकास भवन, बादा में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद द्वारा प्रतीकात्मक चिकित्सा केशलेस कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री, विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, एस0बी0०आई0 बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के समस्त कार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सम्मानित्त अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।