
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। रोजगार मेला के तहत शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री Narendra Modi नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और लखनऊ डिवीजन के 312 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 198 युवाओं को भारतीय रेलवे में नियुक्ति मिली है। यह लखनऊ में आयोजित 19वां रोजगार मेला रहा। देशभर में अब तक हुए 18 रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। इस बार लखनऊ के अलावा दिल्ली डिवीजन में 445, अंबाला में 120 और जम्मू में 150 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।प्रधानमंत्री ने देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों के जरिए 51 हजार से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन और वंचित वर्ग के युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई।केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।