news-details

रो खन्ना बोले- ट्रम्प की नीतियों से भारत-अमेरिका संबंध कमजोर, 30 साल का सबसे खराब दौर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भारतीय मूल के अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के कारण भारत और अमेरिका के संबंध पिछले तीन दशकों के सबसे कमजोर दौर में पहुंच गए हैं। वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट 2026 में उन्होंने कहा कि ट्रम्प की टैरिफ नीति, ईरान से जुड़े घटनाक्रम और सहयोगी देशों से बिना सलाह लिए गए फैसलों ने अमेरिका की वैश्विक विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है। खन्ना ने दावा किया कि हाल ही में चीन यात्रा के दौरान एक भारतीय राजनयिक ने उनसे कहा कि ट्रम्प की नीतियों ने भरोसे की एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया है। उन्होंने ट्रम्प को "लेम डक" राष्ट्रपति बताते हुए विश्वास जताया कि डेमोक्रेटिक पार्टी अगले मिड-टर्म चुनाव में प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल करेगी और 2028 का राष्ट्रपति चुनाव भी जीतेगी। वहीं, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना चाहता है तथा दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अंतिम चरण में है। गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच आपसी भरोसा भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती देता है।