
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी / जायस। थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। कर्मशाह बाबा के समीप ट्रैक के बगल लगभग 55 वर्षीय वृद्ध महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था। सूचना मिलते ही जायस पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतका की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो वे तुरंत जायस पुलिस से संपर्क करें। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है और मौत के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।