news-details

राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन से पहले अजय राय हिरासत में

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में राम जन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ मौजूद कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी रोककर हिरासत में लिया गया। बाद में अजय राय को कुमारगंज विश्वविद्यालय परिसर में रखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे और चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और ट्रस्ट कार्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान पर रोक दिया। आगे बढ़ने की कोशिश करने पर अजय राय सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के कुछ नेताओं को एहतियातन घरों में भी रोके जाने की सूचना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।