news-details

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए SIT अयोध्या पहुंची, ट्रस्ट और कर्मचारियों से होगी पूछताछ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या स्थित Ram Mandir Ayodhya में चढ़ावा चोरी के आरोपों की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) सोमवार को अयोध्या पहुंच रही है। टीम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अयोध्या पहुंचेगी, जहां वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों, मंदिर कर्मचारियों और चिन्हित संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेगी। साथ ही ट्रस्ट द्वारा अब तक की गई आंतरिक जांच और कार्रवाई की पूरी जानकारी भी ली जाएगी।राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा है कि अब किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में आपराधिक और सुधार दोनों पहलुओं पर काम किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट आगे की व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में काम कर रहा है।SIT के आने से पहले ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तबीयत खराब हो गई, उन्हें जुकाम और शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत बताई गई है। वहीं, ट्रस्ट के दूसरे प्रमुख ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा इलाज के लिए केरल चले गए हैं।इसी बीच मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी विवाद बढ़ गया है। अयोध्या में युवा कांग्रेस नेता शरद शुक्ला द्वारा लगाए गए एक होर्डिंग में दान की संपत्ति हड़पने को लेकर तीखी टिप्पणी की गई थी, जिसे बाद में प्रशासन ने हटा दिया।अब तक की जांच में लगभग 2 करोड़ रुपये की बरामदगी की बात सामने आई है और 5 लोगों के नाम इस मामले में सामने आए हैं, जिनमें से कुछ ट्रस्ट के दान गिनती कार्य से जुड़े कर्मचारी बताए जा रहे हैं। दो आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।इस मामले को लेकर सपा और अन्य विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं और जांच की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की थी, जिसके बाद पीएमओ ने ट्रस्ट से रिपोर्ट तलब की है।जांच को आगे बढ़ाते हुए SIT में लखनऊ के कमिश्नर, एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वित्त विभाग के अधिकारी को शामिल किया गया है। टीम दान राशि, ऑडिट और मंदिर के वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच करेगी और जल्द रिपोर्ट तैयार करेगी।