
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर। रामगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरी होने पर पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज करती।बीट के सिपाहियों की रात्रि गश्त का कोई असर नहीं रह गया है।भौंरहन का पुरवा गांव में चोरों ने दरवाजा तोड़कर महिलाओं के जेवर और लगभग चालीस हजार रुपए नकद उड़ा दिए। पुलिस छानबीन कर रही है, अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।इसके पहले 16/17अगस्त की रात पूरे ह्दयी-गाजीपुर गांव में चोरों ने सेंध लगा कर एक घर से जेवर तथा नकद पैसे उडा दिए थे। पुलिस ने तीन दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की।21अगस्त को पीड़ित कन्हैया लाल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। शनिवार को भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।इस सम्बन्ध में पूछने पर एस ओ ने बताया कि चोरी की घटना के वर्क आउट के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही मामले का खुलासा होगा और रिपोर्ट भी लिखी जाएगी।