
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित दस दिवसीय रामलीला महोत्सव में रविवार शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने उनका स्वागत किया और श्रीराम दरबार की आरती के लिए आमंत्रित किया।डॉ. संजय सिंह ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम के दरबार की आरती उतारी। इसके बाद प्रभु श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर अमेठी सहित पूरे क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्र में प्रेम, भाईचारा, आपसी सद्भाव और खुशहाली यबनाए रखने की प्रार्थना की।रामलीला महोत्सव के दौरान मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।डॉ संजय सिंह रामलीला समिति अमेठी के मुख्य संरक्षक भी हैं।