
"रविन्द्र गुप्ता"
वाराणसी । रामनगर, वाराणसी के वस्त्र एवं फैशन बाजार में एक नया अध्याय जुड़ गया। विश्वप्रसिद्ध वस्त्र ब्रांड रेमंड (Raymond) के नए शोरूम ‘द रेमंड शॉप’ का रविवार, एक नवम्बर को रामनगर में भव्य शुभारंभ हुआ। VA Enterprises के अंतर्गत संचालिकेसुनील सुल्तानिया, जगदीश झुनझुनवाला, अवधेश खेमका, संजय मानसिंहका, अमन मानसिंहका, वृंदा खेमका, महेश चौधरी, राजेश जायसवाल एवं पंकज पांडेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। ‘द रेमंड शॉप’ में पुरुषों के परिधानों एवं फैशन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की प्रीमियम सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं।बीबी यहां रेमंड के उत्कृष्ट सूटिंग एवं शर्टिंग फैब्रिक्स, कस्टम टेलरिंग एवं सिलाई की विशेष सेवाएं, रेडीमेड परिधान, जैकेट्स तथा पुरुषों के फैशन से संबंधित विभिन्न एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध हैं। ग्राहकों को उनकी पसंद, व्यक्तित्व एवं अवसर के अनुरूप परिधान चुनने का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शोरूम को तैयार किया गया है।शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक उपहार योजना भी रखी गई, जिसके अंतर्गत उद्घाटन दिवस पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ₹5,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर 5 ग्राम का चांदी का सिक्का तथा ₹10,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर 10 ग्राम का चांदी का सिक्का निःशुल्क प्रदान किया गया। इस अवसर पर VA Enterprises के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रतिष्ठान की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य रामनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को रेमंड जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के प्रीमियम वस्त्र, उत्कृष्ट गुणवत्ता, आधुनिक फैशन और बेहतर टेलरिंग सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इस शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को सूटिंग, शर्टिंग से लेकर रेडीमेड परिधानों एवं व्यक्तिगत टेलरिंग तक की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिष्ठान ग्राहकों को गुणवत्ता, स्टाइल और उत्कृष्ट सेवा का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा ।।