news-details

रिश्ते ही पूंजी हैं’ के एपिसोड-3 ‘PUSHPAK’ का भव्य प्रीमियर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। लोकप्रिय मोटिवेशनल सीरीज़ ‘रिश्ते ही पूंजी हैं’ के एपिसोड-3 ‘PUSHPAK संस्कार से सफर तक’ का भव्य प्रीमियर मंगलवार को अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पहाड़िया, सारनाथ में आयोजित किया गया। 14 मिनट 45 सेकेंड के इस प्रेरणादायक एपिसोड को विशेष रूप से जेनरेशन-जी और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।एपिसोड में रिश्तों, संस्कारों और करियर के बीच संतुलन पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य व्यस्त जीवनशैली के बीच कमजोर होते पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को संस्कारों के माध्यम से मजबूत करना है।जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक एवं मोटिवेशनल स्पीकर संजीव अग्रवाल ने कहा कि संस्कार ही व्यक्ति के पंख हैं। रिश्तों में समर्पण और सम्मान होने पर जीवन नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में युवाओं के लिए परिवार और रिश्तों से जुड़े रहना भी बेहद जरूरी है।कार्यक्रम में जेएसके के सह-संस्थापक अरविंद जैन ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि दिव्या अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंकित लिल्हा ने कार्यक्रम का संचालन किया।प्रीमियर में अशोका इंस्टीट्यूट के करीब 200 छात्र-छात्राओं सहित अनेक अतिथि शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्य, डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव और जयपुर से आए अशोक गर्ग ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।